मथुरालीक्स …वीडियो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्पेशल ट्रेन वृंदावन पहुंची, ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगी। दो साल बाद ट्रेन यात्रा पर, आगरा दिल्ली रूट के ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे देरी से चल रही हैं। ( Mathura News live: President Droupadi Murmu reaches Vrindavan by Special train, Video#Mathura)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आध्यात्मिक दौरे पर दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से सुबह 10.15 बजे वृंदावन पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। वे एक दिवसीय दौरे पर आई हैं। यहां वे वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंग्री, इसके बाद निधिवन और सुदामा कुटी जाएंगी। इसके बाद होटल में कुछ देर आराम करेंगी और उसके बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगी और श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर भी जाएंगी।
आगरा दिल्ली रूट पर देरी से चल रहीं ट्रेनें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्पेशल ट्रेन से आई हैं उनकी सुरक्षा के चलते आगरा दिल्ली रेल मार्ग पर रेल यातायात को रोक दिया गया। इसके चलते ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे देरी से चल रही हैं।