आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में नवरात्र पर बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है, दीपावली के लिए अभी से मिठाई के आर्डर दिए जा रहे हैं। दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ( Agra News: Advance booking of sweets start in Agra#Agra)
जीएसटी 2.0 के बाद बाजार में रौनक लौटने लगी है, ग्राहकों की संख्या बाजार में बढ़ रही है। इस उम्मीद के साथ लोग बाजार जा रहे हैं कि उन्हें पहले से कम रेट पर सामान मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा असर आटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दिखाई दे रहा है। कार की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। कार के रेट 1.50 लाख रुपये तक कम हुए हैं और बाइक के रेट में भी गिरावट आई है। इसके चलते आटोमोबाइल इंडस्ट्री का कारोबार बढ़ रहा है। कार, बाइक, स्कूटी के शोरूम पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है।
कपड़ों की भी बिक्री, मिठाई के लिए बुकिंग
दीपावली और उसके बाद शादी सहालग के चलते कपड़ों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। शोरूम पर ग्राहक पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही दीपावली के लिए मिठाई की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।