आगरालीक्स …आगरा से वृन्दावन मंदिर श्री ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने जा रहे हैं तो खबर पढ़ लें, आज शाम से वृन्दावन में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

अक्षय तृतीया तीन मई को है, उससे पहले आज शाम से वृन्दावन में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। इस दिन साल में एक बार ठाकुर बांकेबिहारी चरण दर्शन देंगे।
अक्षय तृतीया पर शनिवार शाम से वृन्दावन में चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर में मास्क के साथ ही प्रवेश मिल सकेगा।
ये की गई व्यवस्था
छटीकरण मार्ग से आने वाले बड़े वाहन वैष्णोदेवी मंदिर की पार्किंग, रुक्मिणी विहार की मल्टीस्टोरी पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग
मथुरा से आने वाले बड़े वाहन आइटीआई परिसर, छोटे वाहन सौ शैया पार्किंग पर
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले बड़े वाहन पानीगांव पुल के समीप यमुना खादर, छोटे वाहन दारुक पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र व उपमंडी समिति में
यमुना के पैंटून पुल से आने वाले वाहन काशीघाट पर खड़े किए जाएंगे