आगरालीक्स…Agra News: आगरा से एक करोड़ की चांदी की राखी लेकर जा रहे कारोबारी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश की मौत। ( Mathura News: One miscreants died in police encounter in Rs One Crore Silver Rakhi Loot case#Mathura)
मथुरा के मोहल्ला पंजाबी पेच के रहने वाले हरिओम सोनी की मथुरा के गोविंद नगर के मंडी रामदास में श्रीजी ज्वैलर्स ज्वैलरी का शोरूम है और आगरा के नमक की मंडी में भी उनका शोरूम है। मंगलवार शाम को कारोबारी हरिओम सोनी के बेटे कन्हैया और गौरव, ड्राइवर शब्बीर के साथ नमक की मंडी से कार से 75 किलोग्राम चांदी की राखी लेकर मथुरा के लिए निकले थे। फरह क्षेत्र में हिंदुस्तान कॉलेज के पास रात साढ़े सात बजे बुलेरो और बाइक से आए बदमाशों ने कार को हाईजैक किया और कार सहित कारोबारी के दोनों बेटों को अछनेरा मार्ग पर ले गए। करीब एक करोड़ कीमत की 75 किलोग्राम की चांदी की राखी लूट कर फरार हो गए थे।
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर
पुलिस की कई टीमें बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हुईं थी, सीसीटीवी खंगालने के साथ ही टीम जांच कर रहीं थीं। गुरुवार रात को आगरा मथुरा के बार्डर पर पुलिस को संदिग्ध बोलेरो दिखाई दी, पुलिस ने बुलेरो को रोका तो उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल और नीरज घायल हो गए, नीरज को आगरा रेफर कर दिया गया, उसकी मौत हो गई। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक करोड़ की चांदी की राखी बरामद कर ली हैं उनके अन्य साथियों की धरपकड़ के प्रयास में पुलिस जुटी है।