मथुरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे पर रात में कार में पत्थर मारकर कारोबारी से लूट, चार दिन में तीन वारदात। एक्सप्रेस वे पर रात में सफर करते समय बरतें सावधानी।

फीरोजाबाद निवासी रामविलास की दुकान है, वे गुरुवार रात को दिल्ली से कार से फिरोजाबाद लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में उनकी कार में किसी ने पत्थर मारा। पत्थर कार के आगे के हिस्से में लगा, उन्होंने खतरे को भांपते हुए कार नहीं रोकी।
कार हो गई बंद, कैश लूट ले गए बदमाश
एक्सप्रेस वे पर कुछ दूर चलने के बाद कार बंद हो गई। वे कार को ठीक करने लगे, इसी दौरान पांच बदलाश आ गए। उन्होंने तमंचे के बल पर कार सवार रामविलास और उनके साथियों से कैश, लैपटॉप और पर्स लूट लिया। मोबाइल नहीं ले गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सोमवार और मंगलवार को भी हुई वारदात
इससे पहले इसी सप्ताह सोमवार और मंगलवार को भी वारदात हुई। एक्सप्रेस वे पर कार से जा रहे इंजीनियर दंपती को बदमाशों ने निशाना बनाया। उनकी कार पर पत्थर मार दिया, कार का शीशा टूट गया। कार के रुकते ही बदमाश आ गए और कैश लूट कर फरार हो गए। इसके बाद मंगलवार को आगरा से दिल्ली जा रही युवती की कार में पत्थर मारा। युवती घायल हो गई, बदमाश मौके से भाग गए।