आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, पुलिसकर्मी की मौत, सीओ की हालत गंभीर।

यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात सीओ मांट नीलेश मिश्रा चालक विपिन कुमार के साथ अपनी कार से गश्त करने के लिए निकले। देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में सीओ की कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में ड्राइवर की मौत, सीओ गंभीर रूप से घायल
हादसे की सूचना पर टीम पहुंच गई, कार में फंसे ड्राइवर विपिन कुमार और सीओ नीलेश मिश्रा को बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीओ नीलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।