मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस के अंदर पुलिस की रेड. पांच युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
आगरा मंडल के मथुरा जिले में पुलिस ने एक गेेस्ट हाउस के अंदर छापा मारा. पुलिस ने यहां से पांच युवक औैर चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया है. सभी को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. गुप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस गेस्ट हाउस पर रेड मारी. अवैध गतिविधियोें की शिकायत मिलीसीओ सिटी आशना चौधरी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में कई दिनों से गिर्राज गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं. इनको गंभीरता से लिया गया और गुप्त जांच कराई गई जिसमें मामला सही पाया गया. इसके बाद गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया. टीम ने गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की जांच की और रजिस्टर भी चेक किया. जांच में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले. पुलिस के अनुसार गेस्ट हाउस में पांच युवक ओर चार युवतियां संदिग्ध परिस्थितयों में मिलीं.पांचों युवकों को हिरासत में लिया गया है और युवतियों से पूछताछ की जा रही है. गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.