मथुरालीक्स…मुडिया पूर्णिमा मेले को लेकर रेल अधिकारियों ने किया मथुरा जंक्शन का निरीक्षण. अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे. यात्री सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा—निर्देश
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा आगामी मुंडिया पूर्णिमा मेला को देखते हुए रेल अधिकारियो के साथ मथुरा जं. स्टेशन का निरीक्षण किया. मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने निरीक्षण की शुरुवात आगरा से “विंडो ट्रेलिंग' माध्यम से की गयी. इसके बाद मथुरा जंक्शन स्टेशन पर आगामी मुडिया पूर्णिमा मेला को देखते हुए रेल अधिकारियो के साथ निरीक्षण किया व यात्री सुविधाओ को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, जिसको लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. इसके लिए श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे, यात्री शेड बनाए गए है. इस बार मुड़िया मेला 05 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है. साथ ही श्रद्धालुओं को नियंत्रित व सुरक्षित यात्रा करने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए है. मथुरा जंक्शन स्टेशन पर गुरु पूर्णिमा मेला की तैयारियों से संबंधित विषयों पर प्रेस मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की जिसमें मेला से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की.
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ उप मुख्य इंजीनियर गति शक्ति होतम सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृष्केश मौर्य, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पीराज मोहन, सीनियर डीएमई ओ & एफ विक्रम सिंह कोहली, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विवेक बजाज, मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीएस चौहान, मंडल परिचालन प्रबंधक/जन संपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव, मथुरा स्टेशन निदेशक एन पी सिंह उपस्थित रहे.