Thursday , 4 June 2026
Home हाथरस Hathras News: The bloody end of the love triangle in Hathras…#hathras
हाथरस

Hathras News: The bloody end of the love triangle in Hathras…#hathras

1.1k

हाथरसलीक्स…गौरी ने साढ़े तीन साल पहले आदित्य से की थी लव मैरिज, शादी के बाद रिश्ते के देवर करन से बने प्रेम संबंध, खूनी हुआ यह लव ट्रांयगल…

आगरा से सटे हाथरस के सउपऊ में प्रेम संंबंधों का खूनी अंजाम हुआ. पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला की उसके पति ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है. पति दोस्तों के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के पास पहुंचा और यहां उसने पत्नी की चाकुओं से प्रहार कर हत्या कर दी. हमले में पति के साथ आया उसका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई.

लव मैरिज के बाद भी पति को छोड़कर दूसरे के साथ किया प्रेम
कासगंज के गांव नसरतपुर में आदित्य पुत्र रामपाल रहता है. उसने अलीगढ़ की रहने वाली गौरी से करीब साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी. आदित्य का बुआ का बेटा करन सादाबाद के गांव हसनपुर बारू में रहता है. वह आदित्य के घर आया जाया करता था और इस बीच करन और गौरी के बीच प्रेम संबंध हो गए. 26 जून को करन गौरी को भगाकर ले गया. करन गौरी के साथ अपने एक परिचित के घर हाथरस के सहपऊ के गांव नगला कली में रह रहा था. यह बात आदित्य को नागवार गुजरी.

पत्नी को चाकुओं से गोदा
गुरुवार को आदित्य अपने दो दोस्तों अमन निवासी गांव नदवई थाना जलेसर व एक अन्य के साथ सहपऊ के नगला कली गांव पहुंचा. यहां उसने सामने आते ही गौर पर चाकुओं से हमला बोल दिया. चाकुओं से उसने कई बार प्रहार किए जिससे गौरी की मौत हो गई. इस बीच बचाने आएकरन पर भी उसने हमला किया. मारपीट व झगड़े के दौरान आदित्य के साथ आए अमन के सिर में ईंट लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आगरा रेफर किया गया यहां उसकी भी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हाथरस

Hathras News: A 9th-grade student died after coming in contact with 11,000 volt high-tension wire…#hathras

आगरालीक्स…शॉकिंग, हाथरस में 9वीं का छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन...

हाथरस

Agra Live News: Dismissed Constable Arrested for Burning Beggar Alive to Falsely Declare Himself Dead…#agranews

हाथरसलीक्स…सनसनीखेज, बर्खास्त सिपाही ने खुद को मृत घोषित करने के लिए एक...

हाथरस

Woman Shoots Dance Video on Railway Tracks for Social Media Reel; Police Arrest Her…#hathrasnews

हाथरस…रील बनाने का शौक, रेलवे ट्रैक पर महिला ने सोशल मीडिया रील...

हाथरस

Sad News: 10th-grade girl student’s chunari gets stuck in bike wheel, died…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…दर्दनाक, स्कूल से बाइक पर लौट रही 10वीं की छात्रा की चुनरी...

error: Content is protected !!