मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर. महिला की मौत. युवक घायल.
मथुरा के वृंदावन में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर मरम्मत का कार्य कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर पड़े. हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि युवक घायल हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है.
हादसा रमणरेती स्थित श्यामा श्याम आश्रम के पीछे गेस्ट हाउस का है. गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर मरम्मत का कार्य चल रहा था. इसमें मध्य प्रदेश की रहने वाली रचना और बाटी गांव में रहने वाला 30 वर्षीय कप्तान दीवार उतारने का काम कर रहे थे. तभी अचानक दीवार के साथ ही दोनों मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गौशाला की ओर जा गिरे. गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने दोनों घायल मजदूरों को सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया. यहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं युवक का उपचार जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की. जांच की जा रही है.