Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Mayor held discussions with the CM on public interest issues, including birth and death certificates…#agranews
आगरा

Agra News: Mayor held discussions with the CM on public interest issues, including birth and death certificates…#agranews

267

आगरालीक्स…जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना क्यों बन रहा टेढ़ी खीर. तीन से चार महीने चक्कर लगाने पड़ रहे लोगों को…सीएम योगी तक पहुंची आगरा की यह समस्या

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान महापौर ने कहा कि शहर के नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमानुसार 21 दिन की समयावधि के बाद जांच कराने एवं आदेश जारी करने का अधिकार उप जिलाधिकारी में निहित किया गया है, परन्तु उप जिलाधिकारी स्तर से जांच कराने एवं जांच के बाद सक्षम आदेश पारित करने में नियमावली में दिये गये समय से अधिक समय लग रहा है। आमजन को तीन से चार महीने तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिसके कारण आम नागरिक नगर निगम में व्यापक शिकायत करते हैं तथा सम्पूर्ण दोष नगर निगम पर लगाते हैं।

महापौर ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वर्तमान प्रकिया में जटिलता समाप्त करने की आवश्यकता है तथा पूर्व व्यवस्था में नगर निगमों में उप निबन्धक (जन्म-मृत्यु) को एक महीने की अवधि तक बिना शपथ पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करने तथा एक वर्ष की अवधि के अन्दर शपथ पत्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन का अधिकार था व एक वर्ष की अवधि के उपरान्त अपर जिला मजिस्ट्रेट को अधिकार था। इस व्यवस्था के कारण किसी भी प्रकार की कठिनाई आम नागरिकों को नही होती थी। परन्तु नयी पद्धति / प्रक्रिया के अनुसार 21 दिन की अवधि के उपरान्त रजिस्ट्रेशन करने का अधिकार उप जिलाधिकारी में निहित किया गया है। चूँकि उप जिलाधिकारी के पास अपनी तहसील का बहुत कार्य होता है जिसके कारण इन कार्यों के लिए उनके पास समय का अभाव रहता है और जन्म-मृत्यु के प्रकरण लम्बित हो जाते हैं।

जनहित में प्रक्रिया में बदलाव हो जाये तो काफी हद तक आम नागरिकों को परेशानियों से निजात मिल सकती है। मेरा सुझाव है कि नगर निगम में एक पी०सी०एस० अधिकारी की तैनाती रहती है जिनको एक वर्ष तक की अवधि प्रकरणों के निस्तारण के लिए अधिकृत किया जा सकता है तथा एक वर्ष से अधिक समय होने पर जिलाधिकारी के अधीन किसी भी अपर नगर मजिस्ट्रेट को जन्म-मृत्यु के प्रकरणों को सुनने, निर्णय किये जाने का अधिकार दिया जा सकता है। वर्तमान में जन्म-मृत्यु की जो ऑनलाइन साइड है, वह भी बहुत ही धीमी गति से कार्य कर रही है। अतः उपरोक्त के दृष्टिगत सादर अनुरोध है कि नगर निगमों के स्तर पर प्रकिया में बदलाव किये जाने पर विचार करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!