मथुरालीक्स…गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी. जतीपुरा स्थित मुखारबिंद मंदिर में करेंगे दर्शन
मशहूर उद्योगपति अनंत अंबारी आज शुक्रवार को मथुरा पहुंच गए हैं. वह गोवर्धन स्थित गंगा धाम पहुंचे है. यहां वह जतीपुरा स्थित गिरिराज महाराज के मुखारबिंद मंदिर पर दर्शन करेंगे. इस दौरान वह गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी करेंगे. अनंत अंबानी के आगमन से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्सुकता है.
अनंत अंबानी का काफिला सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन पहुंचा. यहां स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. अनंत अंबानी इससे पहले 23 नवंबर को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए भी पहुंचे थे.