मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का कारण आया सामने, दो कारों के टकराने के बाद वहीं रुककर बहस करने से टकराती गईं बसें और कार, बनी आग का गोला, 13 की मौत, 100 घायल, हेल्प लाइन नंबर। ( Mathura News: Yamuna Expressway accident due to hot discussion after two car piles up, 13 died, 100 injured, Help line number#Mathura)
मीडिया रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगरा से नोएडा की तरफ एक्सप्रेसवे पर वाहन जा रहे थे, मथुरा में माइलस्टोन 127 के पास सुबह 3.45 बजे अर्टिगा कार, डिजायर कार से टकरा गई। कार को वहीं खड़ी कर कार सवार बहस करने लगे, उस समय कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य थी, पीछे से ब्रेजा कार आई वह भी पहले से खड़ी दोनों कारों में घुस गई।
बस की टक्कर से 10 मीटर कारों के घिसटने के बाद लगी आग
अर्टिगा, डिजायर कार में ब्रेजा कार टकराने के बाद पीछे से बस आ गई, बस की टक्कर से तीनों कार 10 मीटर तक घिसटती चली गईं और ब्रेजा कार के पेट्रोल की टंकी से आग की लपटें उठने लगी, कार आग का गोला बन गई, हवा के चलते कार में लगी आग से बसों में आग फैल गई और बस भी आग का गोला बन गई।
डीएनए से होगी शिनाख्त, 18 पॉलीथिन में लेकर गए कंकाल और अधजले अवशेष
आग की लपटें विकराल होने से लोग जिंदा जल गए, एसी बस का गेट लॉक होने से लोगों ने खिड़की से कूद कर जान बचाई। हादसे में 13 की मौत हो गई। 18 पॉलीथिन में कंकाल और अधजले अवशेष पुलिस टीम लेकर गई, डीएनए के मिलान से शिनाख्त की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने म्रतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये की सहायता और घायलों को 50 50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।
हेल्प लाइन नंबर
9454417583 डॉ. पंकज कुमार वर्मा एडीएम वित्त
9454401103 सुरेश चंद्र रावत, एसपी देहात