आगरालीक्स…(27 July 2021 Agra News) आगरा में एसएन के दो जूनियर डॉक्टरों को मिले गोल्ड मेडल. एमडी एमएस जूनियर डॉक्टरों का रिजल्ट 100%. कोरोनाकाल में भी करते रहे पढ़ाई
100 प्रतिशत रहा रिजल्ट
एसएन के 2018 बैच के मेडिसिन, चर्म रोग, एसपीएम सहित 15 विभागों के एमडी, एमएस अंतिम वर्ष के 75 जूनियर डॉक्टरों का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया. विवि द्वारा जारी किए गया यह रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है. इसका कारण कोरोना काल में जूनियर डॉक्टरों ने पढ़ाई जारी रखी थी. सभी 75 जूनियर डॉक्टर पास हुए हैं.
दो जूनियर डॉक्टरों को गोल्ड
जूडा उपाध्यक्ष व सर्जरी में डा संदीप राय अव्वल रहे हैं. उन्हें डा एसपी श्रीवास्तव गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.
वहीं स्त्री रोग में डा कुलसूम के सबसे ज्यादा अंक आए हैं. इनहें नवल किशोर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.
दोनों ही जूनियर डॉक्टर को विवि की दीक्षा समारोह में गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा. प्राचार्य डा संजय काला ने कोरोना काल में डयूटी करने के साथ परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले जूनियर डाक्टरों को प्रोत्साहित किया.