Friday , 5 December 2025
Home agraleaks Mercury is doing zodiac, changes, their luck will change from tomorrow
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Mercury is doing zodiac, changes, their luck will change from tomorrow

आगरालीक्स(25th August 2021 Agra News)… बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। कल से इन पांच राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। सभी परेशानियां दूर होंगी।

कल सुबह कन्या राशि में करेंगे गोचर
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ज्योतिषाचार्य अंशु पारीख ने बताया कि बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। साथ ही संवाद, तर्क, बुद्धि के साथ ही मित्र का कारक माना जाता है। बुध ग्रह 26 अगस्त की सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में एक राशि में दो ग्रहों का संयोग बन रहा है। कन्या राशि में 22 सितंबर शाम सात बजकर 52 मिनट तक यह रहेंगे।

सभी राशियों पर देखने को मिलेगा असर
ज्योतिषाचार्य अंशु पारीख ने बताया कि कन्या बुध की उच्च राशि भी है। इसीलिए इस गोचर को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा बुध जब भी किसी राशि में गोचर करते हैं तो उसका असर लगभग सभी ग्रहों पर होता है। लेकिन इन पांच राशि वालों को सर्वाधिक फायदा होने जा रहा है।

वृषभ राशि: संतान प्राप्ति के योग
बुध ग्रह को बुद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है। इसके आने से वृषभ राशि वालों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में चल रही परेशानी दूर होगी। प्रेम संबंधी मामलों में और निकटता आएगी।

कर्क राशि: पराक्रम बढ़ेगा
इस राशि के जातकों की धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संबंधों के मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। विदेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह राशि: आकस्मिक धन मिलेगा
इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन मिलने का योग बन रहा है। रोजगार के नए साधन प्राप्त होंगे। बुध आपकी आय में वृद्धि करने जा रहा है। जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण होगा।

वृश्चिक राशि: नया व्यापार आरंभ हो सकता है
इस राशि के जातकों के लिए व्यापार के रास्ते खुल सकते हैं। जो भी शुरू करेंगे, उसमें वे सफल होंगें। सफलता के बेहतरीन योग हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं।

धनु राशि: जल्दबाजी से बचें
इस राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में सकारात्मक वृद्धि हो सकती है। बस आपको जल्दबाजी से बचना है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। यदि जॉब बदलना चाह रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल है। मान सम्मान में वृद्धि भी होगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: SNMC Agra Friday OPD#Agra

आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का मंगलवार को शे​डयूल,...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra office bearer post resign on Whatsapp Group#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए में डॉक्टर के...

बिगलीक्स

Agra News: 83 year old NRI Woman purse full with 4000 Dollar & Rs 20000 snatched, Video#Agra

आगरालीक्स …Agra News: दुस्साहस, आगरा में कार में पंक्चर बता दिल्ली एयरपोर्ट...

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सामूहि​क नकल...

error: Content is protected !!