नईदिल्लीलीक्स…. दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, एयरपोर्ट से लेकर कई सर्विस प्रभावित। स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन आफ डेथ, लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर असर। ( दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, एयरपोर्ट से लेकर कई सर्विस प्रभावित। स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन आफ डेथ, लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर असर।)
ये हुई है दिक्कत
रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट साइबर सिक्योरिटी के लिए थर्ड पार्टी क्राउडस्ट्राइक में दिक्कत आने के कारण पूरी दुनिया में सर्विस प्रभावित हो गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर स्टॉक एक्सचेंज पर असर पड़ा है।
कई घंटे देरी से उड़ रही फ्लाइट
देश में कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कई घंटे देरी से चल रही हैं। बोर्डिंग पास में समस्या आ रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। विशेषज्ञों द्वारा किसी भी तरह का बैकिंग ट्रांजेक्शन ना करने की सलाह दी गई है।