आगरालीक्स ….आगरा दिल्ली हाईवे पर मजदूरों ने जाम लगा दिया, हाईवे पर आग लगा दी और घर से वाहन से भेजने की मांग करने लगे।
दिल्ली और हरियाणा से बडी संख्या में मजदूर अपने घर लौट रहे हैं, ये पैदल पैदल घर जा रहे हैं, औरेया में हादसा होने के बाद मजदूरों को बस से भेजने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में रविवार सुबह हरियाणा से पैदल चलकर फरह पहुंचे मजदूर थक गए, भूखे प्यासे मजदूरों ने आगरा दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। वे मांग करने लगे कि उन्हें घर तक बस से पहुंचाया जाए। पुलिस फोर्स पहुंच गया है और मजदूरों को समझाने में जुटे हुए हैं।