आगरालीक्स.. आगरा में 34 घंटे बाद मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, बाजार बंद रहेंग, ईद और उसके बाद रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उत्साह नहीं है।
आगरा में 31 जुलाई की रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, यह तीन अगस्त सुबह पांच बजे तक रहेगा। ऐसे में एक अगस्त को ईद है और तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। ईद और रक्षाबंधन की खरीददारी के लिए लोगों के साथ गुरुवार और शुक्रवार का दिन है। मगर, गुरुवार को बाजारों में भीड नहीं है, सामान्य दिनों की तरह से ही बाजार खुले हैं और ग्राहकों का इंतजार हो रहा है।
55 घंटे बाजार रहेंगे बंद
मिनी लॉक डाउन में 55 घंटे बाजार बंद रहेंगे, बेवजह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। जगह जगह बैरियर लगाकर चैकिंग की जाएगी।