आगरालीक्स.. आगरा थम गया है, सडकें खाली हैं, बाजार बंद हैं, कॉलोनियों में सुबह लोगों की चहल पहल रही, अब सन्नाटा पसरा है, देखें मिनी लॉक डाउन की तस्वीरें,

सरकारी कार्यालय सोमवार को भी रहेंगे बंद
मिनी लॉक डाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इसके बाद बाजार खुल जाएंगे लेकिन सरकारी कार्यालय श्री कैलाश महादेव मंदिर के मेले के चलते बंद रहेंगे, इस तरह सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा, सरकारी कार्यालय मंगलवार को खुलेंगे।

मिनी लॉक डाउन में यह रहेगा बंद
. इस अवधि में सभी सरकारी कार्यालय, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे।
. रेलवे का आवागमन पूर्व की तरह से यथावत रहेगा। रेलों से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था परिवहन निगम करेगा।
. रेल से आने वाले यात्रियों को बसें उपलब्ध कराने के अलावा रोडवेज बस सेवा प्रदेश के अंदर रहेगी।
. मालवाहक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे स्थित पेट्रोल पंप एवं ढाबे खुले रहेंगे।
. ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे, जिनमें शारीरिक दूरी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। शहरी क्षेत्रों में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बंद रहेंगे।
. इस अवधि में सभी वृहद निर्माण कार्य यथा एक्सप्रेसवे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
