आगरालीक्स….. आगरा के कारोबारी पिता पुत्र को मारी गोली, लूट के लिए कारोबारी की कार पर चलाई गोली, साहसी कारोबारी ने एक बदमाश पकड़ा।
आगरा के मधु नगर के रहने वाले सराफा व्यापारी नीजर जैन और उनके बेटे आर्यन जैन चांदी लेने मुरैना, मध्य प्रदेश गए थे। चांदी लेने के बाद दोनों कार से लौट रहे थे, मुरैना से वापस लौटते समय अंबाह बाईपास पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
कार घेर कर बदमाशों ने चलाई गोलियां
मुरैना पुलिस का मीडिया से कहना है कि अंबाह बाईपास पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी की कार को घेर लिया, बदमाश गोली चलाने लगे। गोली लगने से नीरज जैन और आर्यन जैन घायल हो गए। उन्होंने साहस दिखाया और एक बदमाश केा गिरा लिया, लेकिन दूसरा बदमाश बाइक लेकर भाग गया।
ग्वालियर किया रेफर
सराफा पिता पुत्र को घायल अवस्था में ग्वालियर रेफर कर दिया गया, इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोग भी ग्वालियर पहुंच गए हैं।