Miscreants open fire on woman in Agra
आगरालीक्स …आगरा में एक युवती के हाथ में गोली मार दी, बच्चा बाल बाल बच गया, गोली किसने मारी और कहां से चली यह पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार दोपहर में ट्रांस यमुना फेस दो निवासी हेमलता पत्नी शैलेन्द्र छत पर कपड़े धोने गई थीं। उनका पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांशु और बहन कमला पास ही बैठी थीं। कमला के मुताबिक इसी बीच कॉलोनी की किसी छत से अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जो उनके दाएं हाथ में आकर लगी। पास ही खोखा पडा था । शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने घायल हेमलता को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला। लोगों का कहना था कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी थी। वह कहां से चली यह पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमलावर का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।