
जूता कारोबारी इंदर तलरेजा का बेटा ईशान तलरेजा डीपीएस का छात्र है और गौरव लूथरा का बेटा अंश लूथरा सेंट पाल्स में पढ रहा है। ये दोनों शनिवार शाम को फॉरच्यूनर UP 80 DJ 5555 से घर से गायब हो गए थे। बच्चों के न मिलने पर थाना हरीपर्वत में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, इसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को नोएडा पुलिस की मदद से जीआईपी मॉल से पकड लिया।
पढाई के लिए डांट लगाने पर भागे
दोनों दोस्त की परिजनों ने पढाई न करने पर डांट लगाई थी, इससे उन्हें ठेस लगी और घर से भागने का प्लान बना लिया। इसके लिए उन्होंने अपनी गुल्लक पफोड दी और उसमें रखे 1 50 लाख रुपये निकाल लिया। शनिवार शाम को वे फॉच्र्यूनर की टेस्ट ड्राइव करने के लिए घर से लेकर गए थे, इसके बाद नहीं लौटे।
पुलिस के आंखों के सामने भागे
शनिवार शाम को घर से जाने के बाद वे यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचा, रात में एक्सप्रेस वे पर घूमते रहे। सुबह चार बजे वे आगरा लौट आए और पालीवाल पार्क के पास फॉच्र्यूनर खडी कर दी। सडक पर गलत तरीके से फॉच्र्यूनर खडी होने पर पुलिस वाले आ गए, उन्हें देखर छात्रों ने फॉच्र्यूनर दौडा दी। पुलिस ने पीछा किया लेकिन वे उन्हें पकड नहीं सके और यमुना एक्सप्रेस वे से पुलिस लौट आई।
24 घंटे परेशान रहे परिजन
बच्चों के गायब हो जाने पर उनके मिलने तक 24 घंटे दोनों के परिजन परेशान रहे, गौरव शूज के एमडी सार्थक लूथरा ने अपने भाई अंश लूथरा के शाम से गायब होने की जानकारी फेसबुक पर देते हुए लोगों से अपील की है कि उन्हें ये कहीं दिखाईं दें तो तुरंत जानकारी दें।
Leave a comment