Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Hotel owner head outside car window hit by vehicle in Agra
टॉप न्यूज़

Hotel owner head outside car window hit by vehicle in Agra

photo 3
आगरालीक्स…….
आगरा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कार में बैठे एक होटल व्यवसायी ने थूकने के लिए सिर बाहर निकाला, पीछे से आ रहे वाहन से टकराकर उनका सिर धड से अलग हो गया और रोड पर गिर गया। इरमजेंसी ब्रेक लगाकर गाडी को रोका तो रूह कांप उठी। सिर सडक पर पडा हुआ था और धड कार में था। रविवार शाम को हुए हादसे से चीख पुकार मच गई।
हाथरस निवासी मानसी गुप्ता का बस स्टैंड के पास होटल है। वह अपनी रिश्तेदारी में फीरोजाबाद के नगला बीच गए थे। वहां से रविवार शाम को वैगनआर से लौट रहे थे। गाडी द्वारका प्रसाद चला रहे थे और मानसी ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट पर आगे बैठे थे। आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी के पास आगरा फीरोजाबाद हाईवे पर मानसी ने थूकने के लिए सिर बाहर निकाला, इसी बीच पीछे से आ रहे वाहन से उनका सिर धड से अलग हो गया और रोड पर जा गिरा। कार में उनके परिजन भी बैठे हुए थे, कुछ ही सेकेंड में हुए हादसे में वे कुछ समझ नहीं सके। उन्होंने गाडी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। हादसे को देख आस पास के लोग भी आ गए।
सडक पर गिरा सिर
हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खडे हो गए। मानसी का धड कार में था और सिर सडक पर पडा हुआ था। रोते बिलखते परिजनों ने सिर को सडक से उठाया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: The daytime temperature in Agra reached 30 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. तेज धूप करा...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Firing took place at Chacha Dhaba, Shahganj in Agra after a fight between two customers. Two arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चाचा ढाबा पर फायरिंग. दो ग्राहकों में मारपीट, बीच बचाव...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: DM inspected Kailash Temple on the occasion of Mahashivratri….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में रहेगी भीड़. डीएम ने कैलाश...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shopkeepers from Raja Ki Mandi Labhchand Market met with the DM and requested protection…#agranews

आगरालीक्स…रोजी रोटी चली गई तो कहां जाएंगे साब, डीएम से मिले राजा...

error: Content is protected !!