आगरालीक्स…. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं, जानें पूरी प्रवेश प्रक्रिया, क्या है नियम और कितनी सीटे हैं।
1850 में स्थापित सेंट जोंस कॉलेज में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज को नैक की ए ग्रेड मिली है। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, मेरिट के आधार पर छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा।
इस तरह बनेगी मेरिट
प्रवेश के लिए मेरिट बनेगी। इसमें हाईस्कूल के अंक का 50 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के अंकों का 100 प्रतिशत लिया जाएगा, साथ ही एनसीसी सहित अन्य गतिविधियों के भी नंबर होंगे। इस तरह स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जाएगी।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन
सेंट जोंस कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए सबसे पहले विवि की वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसमें छात्रों को अपना ब्योरा दर्ज करना होता है। इसके बाद सेंट जोंस कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसमें वेब रजिस्ट्रेशन का नंबर दर्ज करना होगा। आनलाइन फार्म जमा करने का शुल्क 250 रुपये है।
सीटें
बीए -640
बीएससी- 360
बीकॉम- 240
बीकॉम वॉकेशनल- 360
बीबीए -120
बीसीए- 60