आगरालीक्स…आगरा के मिशनरी स्कूल के टीचर पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सुबह छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए। टीचर की स्कूल में जमकर धुनाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि बरौली अहीर ;ताजगंजद्ध स्थित मिरिंडा पब्लिक स्कूल के आरोपित शिक्षक का नाम अलफ्रेर रोजमेर एलपी सर है। वह लगभग 53 साल का है। हिंदी पढ़ाता है। छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। आरोप है कि शिक्षक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। क्लास रूम में उसे अकेले में बुलाकर छूने का प्रयास करता था। विरोध पर स्कूल से निकालने की धमकी देता था। 20 अप्रैल की दोपहर शिक्षक ने छात्रा को लाइब्रेरी में बुलाया। उस समय इंटरवेल हुआ था। लाइब्रेरी में शिक्षक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ा। छात्रा दहशत में आ गई। उसने घर पहुंचकर घरवालों को घटना की जानकारी दी।
बैड टच करता है।
शनिवार को परिजन स्कूल पहुंचे। उनका आरोप है कि पहले प्रिंसीपल से शिक्षक की शिकायत की। प्रिंसीपल ने शिक्षक को बुलाकर हड़काने के बजाए अभिभावकों को ही धमकाना शुरू कर दिया। यह देख अभिभावक हैरान रह गए। उन्होंने स्कूल में हंगामा किया। वहां से सीधे ताजगंज थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोप गंभीर थे। महिला दरोगा ने छात्रा से बातचीत की। छात्रा सहमी हुई थी। उसने अपने बयानों में शिक्षक की हरकत का जिक्र किया। यह भी बताया शिक्षक कई लड़कियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। लड़कियां उसकी धमकी से डरकर घर पर कुछ नहीं बताती हैं। शिक्षक लड़कियों को बात.बात पर टच करने का प्रयास करता है। उन्हें बैड टच करता है। उसकी उम्र अधिक है। पुलिस ने बताया कि आरोपित शिक्षक को रविवार को जेल भेजा जाएगा।