आगरालीक्स…. पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में कल से 16 मार्च तक इंटरनेट और ब्राडबैंड सर्विस अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पर यह कदम उठाया गया है।
इन क्षेत्रों में निलंबित रहेगी इंटरनेट और ब्राडबैंड सर्विस
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिलों के कुछ ब्लॉकों में 7-9 मार्च, 11 और 12 मार्च और 14-16 मार्च को 11.00-15.15 बजे मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित की जाएंगी।