Modi 3.0 Cabinet : Agra SP Singh Baghel is now Minister of State for two departments…#agranews
आगरालीक्स…आगरा के एसपी सिंह बघेल अब दो विभागों के राज्यमंत्री. मोदी 3.0 कैबिनेट में विभागों का बंटवारा. जानें अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज को मिला कौन सा विभाग…
रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. एनडीए गठबंधन की इस सरकार में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र राज्य प्रभार व 36 को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है.
दो विभागों के राज्यमंत्री बने एसपी सिंह बघेल
आगरा के एसपी सिंह बघेल भी लगातार दूसरी बार केंद्र में राज्यमंत्री बनाए गए हैं. उनको कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. आज विभागों के बंटवारे में प्रो. एसपी सिंह बघेल को मत्स्य, पशु पालन एवं डेयरी के साथ पंचायती राज विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है
मोदी 3.0 में जानें किस कैबिनेट मंत्री को मिला कौन सा विभाग
राजनाथ सिंह — केंद्रीय रक्षा मंत्री
अमित शाह — गृह एवं सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरी — सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
जेपी नड्डा — स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक
शिवराज सिंह चौहान — कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास
निर्मला सीतारमण — वित्त और कॉरपोरेट मामले
डाू. एस जय शंकर — विदेश मंत्री
मनोहर लाल — ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
एचडी कुमारस्वामी — भारी उद्योग और इस्पात
पीयूष गोयल — उद्योग और वाणिज्य
धर्मेंद्र प्रधान — शिक्षा
जीतनराम मांझी — सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग
राजीव रंजन सिंह — पंचायती राज, मत्सयपालन, पशुपालन और डेयरी
सर्वानंद सोनोवाल —बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग
वीरेंद्र कुमार — सामाजिक न्याय और आधिकारिता
के राममोहन नायडू — नागरिक उड्डयन
प्रहलाद जोशी — उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, अक्षय ऊर्जा
जुएल ओराम — आदिवासी मामले
गिरिराज सिंह — कपड़ा
अश्विनी वैष्णव — रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी
ज्योतिरादित्य सिंधिया — संचार, पूर्वात्तर क्षेत्र विकास
भूपेंद्र यादव — पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
गजेंद्र शेखावत — पर्यटन और संस्कृति
अन्नपूर्णा देवी — महिला एवं बाल विकास
किरेन रिजिजू — संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामले
हरदीप पुरी — पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
मनसुख मांडविया — श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल
जी किशन रेड्डी — कोयला और खान
चिराग पासवान — खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
सीआर पाटिल — जलशक्ति मंत्री
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में किसे मिला कौन सा विभाग
राव इंदरजीत — सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभाव और संस्कृति राज्यमंत्री
डॉ. जितेंद्र सिंह — विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान का स्वतंत्र प्रभाव और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री
अर्जुन राम मेघवाल — विधि और नय का स्वतंत्र प्रभाव और संसदीय कार्य राज्यमंत्री
प्रतापराव जाधव — आयुष का स्वतंत्र प्रभाव और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री
जयंत चौधरी — कौशल विकास और उद्यमिता का स्वतंत्र प्रभाव और शिक्षा राज्य मंत्री
36 केंद्रीय राज्यमंत्रियों को मिले ये विभाग
जितिन प्रसाद — वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री
श्रीपद येसो नाइक — विद्युत मंत्रालय एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
पंकज चौधरी — वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री
कृष्ण पाल — सहकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री
रामदास अठावले — सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री
रामनाथ ठाकुर — कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री
नित्यानंद राय — गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री
अनुप्रिया पटेल — स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री
वी सोमन्ना — जल शक्ति मंत्रालय, रेल मंत्रालय में राज्यमंत्री
डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी — ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय में राज्यमंत्री
प्रो. एसपी सिंह बघेल — मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के साथ पंचायती राज मंत्रालय में राज्यमंत्री
सोभा करंदलाजे — सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्यमंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह — पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री
बीएल वर्मा — उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्प्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री
शांतनु ठाकुर — बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री
सुरेश गोपी — पेट्रोलिय ओर प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा पर्यटन मंत्रालय में राज्यमंत्री
डॉ. एल मुरुगन — सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री
अजय टम्टा — सड़क परिवान और राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री
बंदी संजय कमार — गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री
कमलेश पासवान — ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
भागीरथी चौधरी — कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री
सतीशचंद्र दुबे — कोयला मंत्रालय तथा खान मंत्रालय में राज्यमंत्री
संजय सेठ — रक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री
रवनीत सिंह — खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तथा रेल मंत्रालय में राज्यमंत्री
दुर्गादास उइके — जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री
रक्षा निखिल खडसे — युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्यमंत्री
सुकांत मजूमदार — शिक्षा मंत्रालय और पूर्वात्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में में राज्यमंत्री
सावित्री ठाकुर — महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
तोखन साहू — आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री
राजभूषण चौधरी — जल शक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री
भूपति राजू श्रीनिवास शर्मा — भारी उद्योग मंत्रालय तथा इस्पात मंत्रालय में राज्यमंत्री
हर्ष मल्होत्रा — कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और सड़क परिवाहन और जलमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री
निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया — उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्यमंत्री
मुरलीधर मोहोल — सहकारिता मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में में राज्यमंत्री
जॉर्ज कुरियन — अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री
पाबित्रा मार्गेरीटा — विदेश मंत्रालय तथा कपड़ा मंत्रालय में राज्यमंत्री