
ब्रज लोक संगीत की प्रस्तुति
ब्रज लोक संगीत की प्रस्तुति दी दिनेश शर्मा और उनके साथियों ने। गीत था, एक दिन राधा देखन मोर कुटी आईं। इस गीत पर मोर नृत्य की प्रस्तुति को देख दर्शक आनंदित हो उठे। गीत के माध्यम से चित्रण किया गया कि सावन की रिमझिम बारिश का, जिसमें राधा जी मयरू नृत्य देखने मोरकुटी जाती हैं। वहां एक भी मोर न मिलने पर वे दुखी होती हैं, तो स्वंय कन्हैया मोर बनकर नृत्य करते हैं।
लेजर शो
मुक्ताकाशीय मंच पर लेजर शो का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आगरा के इतिहास और वर्तमान का वर्णन किया गया। परदे पर पड़ती लेजर लाइट से सूरदास के वक्त और मुगलकाल से लेकर अब तक की घटनाओं को दिखाया गया। लेजर शो को देखने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शो में रंग बिरंगे लेजर से आगरा की संस्कृति, खानपान, साहित्य, कारोबार और पर्यटन के साथ ही ताजमहल के निर्माण को भी दर्शाया गया। शो खत्म होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बदल रहा ट्रेंड
मोहित चौहान ने बताया कि अब म्यूजिक का ट्रेंड बदल रहा है, श्रोता स्लो म्यूजिक के अलावा कुछ अलग सुनना चाहते हैं, जिसमें रॉक और सूफियाना का मिश्रण भी परोसा जा सकता है। अपने आने वाले गानों में कुछ नए प्रयोग करूंगा, बस इंतजार करिए कुछ नए गाने, जो आशा करता हूं मेरे चाहने वालों को खूब पसंद आएंगे।
जेएनयू में बनाए रखें शांति
मोहित चौहान से जब जेएनयू में चल रहे मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारा देश एकता और अखंडता की मिसाल है। मेरी अपील है कि देश में शांति और प्रेम का यह मेल बनाए रखें। भाईचारा ही हमारे देश की पहचान है। इसे खोकर हमें कुछ भी हासिल नहीं होगा।
शिल्पग्राम में नहीं होगा ताजमहोत्सव
गुरुवार शाम को मेयर इंद्रजीत आर्य, कमिश्नर प्रदीप भटनागर, डीएम पंकज कुमार, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह, एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने ताजमहोत्सव का शुभारंभ किया। कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने कहा कि शिल्पग्राम का जीर्णोद्धार होगा, जिसमें लगभग दो से तीन साल का समय लग जाएगा। इस कारण 2017 का ताज महोत्सव के लिए ऐसी जगह की तलाश की जा रही है, जहां इस उत्सव के नाम के अनुरूप ताज का साथ भी न छूटे। इसके लिए यमुना पार रिवर फ्रंट गार्डन विकसित किया जा रहा है। इस गार्डन से ताज भी दिखाई देगा और आयोजन की भव्यता भी बनी रहेगी।
Leave a comment