
बी ब्लॉक ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी राकेश कुमार की बेटी संजना सेंट एंड्रू स्कूल, बल्केश्वर में सातवीं की छात्रा है। राकेश का बारदाने का काम है, उनके बेटी संजना और एक बेटा तुषार है। गुरुवार दोपहर में संजना घर से किसी काम से बाजार गई थी। उस समय उनकी मां सो रहीं थी और भाई तुषार दूसरे कमरे में थे। संजना के शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने आस पास में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
इसी बीच रात को राकेश कुमार के पास फोन आया, रोते हुए संजना ने कहा कि आपसे बात करने के लिए मुझे एक मिनट का समय दिया गया है, मेरे साथ और बच्चे भी हैं, जिन्हें किडनैप किया गया है। इसके बाद फोन कट गया और स्विच आॅपफ हो गया। परिजन थाना एत्मादउददौला पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मथुरा में मिली लॉकेशन
जिस नंबर से फोन आया था, उसकी लॉकेशन चेक की गई। फोन फरह से किया गया था और मोबाइल की अंतिम लॉकेशन मथुरा में मिली है। इसके बाद से फोन स्विच आॅफ है। पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है। कई लोगों से पूछताछ की गई है।
बिटटू का नहीं लगा पता
इससे पहले कमला नगर से सेंट पीटर्स के छात्र बिटटू का अपहरण हो गया था। अभी तक बिटटू का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हरिद्वार में भी कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
Leave a comment