नईदिल्लीलीक्स… संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। 23 दिन चलने वाले सत्र में समान नागरिक संहिता बिल पेश किए जाने की संभावना।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री का ट्वीट

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।
23 दिन के सत्र में 17 बैठक होंगी
इस दौरान कुल 17 बैठक होंगी। मैं सभी राजनीतिक दलों से सत्र के दौरान रचनात्मक और विधायी कार्य में रचनात्मक योगदान देंगे।
यह बिल हो सकते हैं पेश
मानसून सत्र में मोदी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता बिल, दिवाला, दिवालियापन संहिता संशोधन बिल, डिजिटल व्यक्तिगत संरक्षण विधेयक शामिल है। खास बात यह है कि मानसून सत्र संसद के नवनिर्मित भवन में होगा।