आगरालीक्स…(2 January 2022 Agra News) आगरा में संडे को 32 हजार से अधिक लोगों ने ताजमहल देखा है. आज ही 28 लोग आगरा में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं….जांचें हुई सिर्फ इतने लोगों की…
नहीं होते कोरोना के नियम लागू
आगरा में कोरोना का कहर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है. इसे संभवत: तीसरी लहर ही कहा जा सकता है क्योंकि आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 28 नये कोरोना मरीज मिले हैं. प्रशासन ने जब इसका अपडेट जारी किया तो उसमें आन रिकॉर्ड बताया गया कि बीते 24 घंटे में आगरा में 4363 लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें से 28 कोरोना मरीज मिले. वहीं बात करें ताजमहल की तो ताजमहल में संडे को एक ही दिन में 32496 लोगों ने ताजमहल का दीदार किया है. इनमें से अधिकतर लोग ताजमहल में प्रवेश करते ही मास्क हटा देते हैं और कोरोना को लेकर जारी सारे नियमों को तोड़ देते हैं.
दो दिन में 70 हजार से अधिक ने देखा ताज
ताजमहल पर नये साल के पहले दिन 38 हजार के करीब लोगों ने ताजमहल देखा जबकि संडे को 32500 के करीब लोगों ने ताजमहल का दीदार किया है. ताजमहल पर जिस हिसाब से नये साल पर भीड़ बढ़ रही है वह भी चिंता का विषय हो सकता है.