आगरालीक्स…(02 January 2022 Agra News) आगरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत. आठ महीने पहले हुई थी शादी. गर्भवती भी थी…
आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों ने ससुरालियों पर गला घोंट कर मारने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. ससुराल पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किया गया है.
ये हैं मामला
ताजगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा में रहने वाली निशा की शादी 24 अप्रैल को मधु नगर में रहने वाले राजेश के साथ हुई थी. परिजनों काअरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से निशा का उत्पीड़न करना शुरू करा दिया गया. उन्होंने बताया कि निशा छह माह की गर्भवती भी थी. निशा के भाई बॉबी ने बताया कि शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे, पर फिर भी ससुराली अतिरिक्त पैसों की मांग कर रहे थे. आए दिन निशा के साथ मारपीट की जाती थी. शनिवार को उनके पास फोन पहुंचा कि निशा ने जहर खा लिया. जब हम मौके पर पहुंचे तो निशा का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके गले में तार से खींचने के निशान थे. ससुरालियों ने कमरे के गेट की चौखट से फांसी लगाने की बात कही लेकिन चौखट काफी नीची है और कोई मर नहीं सकता. पुलिस ने पति, ससुर और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. मृतका का देर रात अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है.