आगरालीक्स,……आगरा में मां और बेटी के साथ रेप के बाद हत्या कर दुस्साहसिक घटना को अंदाज देकर बदमाश फरार हो गए। मंगलवार को खंदारी कॉलोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण कुमार गुलाटी आज सुबह करीब आठ बजे दीवानी चले गए। घर में उनकी पत्नी ५० वर्षीय रमा और २३ वर्षीय बेटी दीक्षा मौजूद थीं। दीक्षा शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग थी। वह ठीक से बोल भी नहीं पाती थी। दोपहर ढाई बजे अधिवक्ता प्रवीन कुमार गुलाटी घर लौटे। करीब आधा घंटे तक वे दरवाजा खटखटाते रहे, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों के साथ दरवाजे का शीश तोड़कर अंदर से कुंडी खोली गई। घर के फर्श पर खून सूखा हुआ पड़ा था। खून के निशान देखकर बाथरूम में पहुंचे तो वहां रमा की खून से सनी लाश पड़ी थी। इसके बाद अधिवक्ता ने बेटी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। पुलिस के पहुंचने पर दूसरे बाथरूम का दरवाजे से लगा ताला तोड़ा गया तो उसमें बेटी दीक्षा की लाश मिल गई। हत्यारों ने उनके सिर कुचलकर हत्या की थी। इसके बाद घर की सभी अलमारियों को खंगाल डाला। उनमें रखे गहने साफ कर दिए। बदमाशों ने अपने खून से सने कपड़ों को अधिवक्ता के पूजा वाले कमरे में फाइलों में आग लगाकर जला दिया। अधिवक्ता के कपड़े पहनकर छत के रास्ते से पीछे कूदकर भाग निकले।घटना की सूचना पर डीआइजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी राजेश डी मोदक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुला लिया गया। मगर, हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी राजेश डी मोदक ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है।
Leave a comment