लखनऊलीक्स… बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सांसदी गई। गैंगस्टर मामले में चार साल की सजा सुनाई गई थी।
एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई थी सजा
प्रदेश के गाजीपुर से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को शनिवार को गैंगस्टर के मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के करीब 56 घंटे बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है।
मुख्तार को 10 साल की हुई है सजा
उल्लेखनीय है कि अफजाल के भाई मुख्तार अंसारी को भी इसी मामले में दस साल की सजा सुनाई गई थी। अफजाल इस मामले में फिलहाल जमानत पर था।