आगरालीक्स …आगरा के नगर निगम का आज पुनरीक्षित बजट पेश होगा, 1372 करोड़ रुपये की आय का अनुमान।
नगर निगम आगरा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2023 24 शनिवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में पेश किया जाएगा। बजट में 917 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है, अंतिम अवशेष के रूप में 454 करोड़ रुपये दर्शाए गए हैं।
मूल बजट के मुकाबले पुनरीक्षित बजट में आठ करोड़ रुपये की आय कम दिखाई गई है, जबकि व्यय 91 करोड़ रुपये ज्यादा है।
सदन में पेश होगा बजट
कार्यकारिणी की बैठक में पुनरीक्षित बजट पारित होने के बाद सदन में पेश किया जाएगा।