आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के आठवीं बार जिलाध्यक्ष बने मुरारीलाल गोयल.. होली मिलन समारोह के दौरान हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ स्वागत
होली मिलन समारोह में हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नई कार्यकारिणी की घोषणा वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री वीके अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुरारीलाल गोयल ने आठवीं बार जिलाध्यक्ष का पदभार सम्भाला। जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने कहा कि हर पीड़ित उपभोक्ता चाहे वह विद्युत, चिकित्सा, राशन कार्ड, गैस घटतोली, शिक्षा में फीस वृद्धि या किसी अन्य प्रकार से उपभोक्ता का हनन हो रहा हो, उसके लिए उपभोक्ता लिखि रूप में शिकायत संस्था के ग्राहक सेवा केन्द्र सुल्तानगंज चौराहा स्थित कार्यालय पर दे सकते हैं। उनकी शिकायत को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने व उसको हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहा कि पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। माते पर चंदन लगाकर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की भी शुभकामनाएं दीं।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमन गोयल, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के जिला संगठन मंत्री प्रदीप लूथरा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम गोयल, जिला सचिव विजय वर्मा, रामप्रकाश अग्रवाल, सतेन्द्र पाठक, अशोक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, जवाहर लाल सिंघल, ऋषभ बंसल, डॉ. एसपी सिंह, ब्रह्मचारी अग्रवाल, राकेश गुप्ता, दिनेश चंद अग्रवाल, अरविन्द सिंघल आदि उपस्थित थे।
घर-घर पहुंचेगी ग्राहक पंचायत
इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि हर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के लोगों के लिए सप्ताह में एक घंटे का समय अवश्य निकाले। जिसमें लोगों की सड़क, पानी, नाली, घटतौली आदि समस्याओं को सुना और उनका निदान किया जाएगा। लोगों की समस्याओं के लिए धरना प्रदर्शन बी किया जाएगा। लक्ष्य ग्राहक पंचायत को घर-घर पहुंचाना है।