आगरालीक्स …आगरा में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए एक और पार्षद के लिए तीन नामांकन हुए हैं, भाजपा से मेयर पद के लिए नामांकन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है लेकिन पार्टी द्वारा मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
नगर निगम चुनाव के लिए नगर निगम में नामांकन हो रहे हैं, यह प्रक्रिया छह नवंबर तक चलेगी, बुधवार को सबसे पहला नामांकन बल्केश्वर निवासी रमन लाल गोयल ने पर्चा दाखिल किया। रमन सपा के बागी हैं। वह सपा में शहर उपाध्यक्ष और सचिव का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
पार्षद पद के लिए हुआ नामांकन
वहीं वार्ड 57 में ऊषा देवी, 58 में राजन देवी, 59 में सरोज यादव ने नामांकन किया। वहीं मेयर के लिए अशोक शर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि 100 वार्डो में पार्षद पद के लिए 101 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
यहां हुए नामांकन
फतेहाबाद: नगर पालिका परिषद शमसाबाद के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी राठौर और उनके पति पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। दोनों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र एसडीएम अजीत कुमार सिंह को सौंपे हैं। नगर पंचायत फतेहाबाद के वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सरिता देवी ने पर्चा भरा। वहीं शमसाबाद पालिका सभासद पद के लिए 19 नामाकन और नगर पंचायत फतेहाबाद सदस्य पद के लिए आठ नामाकन पत्रों की बिक्री हुई है।
बाह: नगर पालिका परिषद बाह के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुनील बाबू ने नामांकन किया। ¨रकू ने वार्ड 13 से सभासद के लिए नामांकन कराया। बाह पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लेने कोई दावेदार नहीं पहुंचा। सभासद के लिए छह पर्चे खरीदे गए। पिनाहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए हैं।
किरावली: फतेहपुर सीकरी पालिका परिषद से सदस्य पद के लिए छह नामाकन पत्र दाखिल किए गए हैं। सभासद पद के लिए गरीब सेना नेत्री ऊषा देवी ने दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर पांच से, वार्ड 16, वार्ड 17, वार्ड 19, वार्ड 20 व वार्ड 24 के लिए एक-एक नामाकन पत्र भरे गए।
किरावली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के तीन और सदस्य के नौ, अछनेरा पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष पद के दो और सभासद पद के 16, फतेहपुर सीकरी पालिकाध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद के 16 पर्चे खरीदे गए।
खेरागढ़: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए 14 ने पर्चा खरीदे हैं। जगनेर पालिकाध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए आठ ने पर्चा खरीदा है।
एत्मादपुर: पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद पद के लिए 22 पर्चे बिके। एक भी पर्चा दाखिल नहीं किया गया।