आगरालीक्स.. नासा ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जहां से सोना, हीरे जवाहरात लेकर आए जा सकते हैं, इससे दुनिया का हर व्यक्ति करोडपति हो जाएगा।
नासा के वैज्ञानिकों ने अभी हाल ही में मंगल और व्रहस्पति ग्रह के बीच एक ऐसे ग्रह Psyche 16 का पता लगाया है जहां बहुमूल्य सोना, हीरे जवाहरत, प्लेटेनम और अन्य खनिज पदार्थ मिलने की संभावना है।
नामक इस ग्रह पर इतना सोना और जवाहरात मौजूद है कि इसे धरती पर ले आया जाए तो हर व्यक्ति करोड पति बन जाएगा। नासा के मुताबिक, आलू के आकार जैसा यह छुद्र ग्रह हीरे जवाहरात के अलावा प्लेटेनम, आयरन और निखिल से बना हुआ है, इसका व्यास 226 किलोमीटर है। अमेरिकी पत्रिका द टाइम्स के मुताबिक, अगर इस ग्रह से लोहा लाने में ही कामयाबी मिल जाए तो धरती पर प्रत्येक व्यक्ति को 9621 करोड रुपये मिल सकेंगे। ग्रह पर मौजूद सोना, हीरे, जवाहरात और प्लेटेनम की कीमत का आकलन अभी नहीं किया गया है। खनन विशेषज्ञ स्कॉट मूड का कहना है कि इस ग्रह पर इतना सोना हो सकता है कि यह धरती पर आ जाए तो दुनिया भर की सोना इंडस्ट्री के लिए खतरा बन जाएगा। इतनी मात्रा में सोना आ जाने के बाद सोना कोडियों के मोल बिकेगा। नासा के वैज्ञानिक और जानकारी जुटाने में लगे।