आगरालीक्स.. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, अध्यक्ष पद पर दो पूर्व अध्यक्षों के बीच नाक की लडाई है, वहीं, चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
आगरा में सोमवार को नेशनल चैंबर आफ कॉमर्स के कार्यालय जीवनी मंडी पर प्रेसवार्ता में चुनाव समिति के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंघल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनीष अग्रवाल व राजीव अग्रवाल प्रत्याशी हैं। ये दोनों की पूर्व अध्यक्ष हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों पर चार प्रत्याशी अनिल अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, राजेंद्र गर्ग, योगेश जिंदल और कोषाध्यक्ष के पद पर दो प्रत्याशी विनय मित्तल व मयंक मित्तल मैदान में हैं।
40 सदस्यों ने किया नामांकन
कार्यकारिणी सदस्यों के 28 पदों के लिए 40 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को नाम वापसी होगी। 13 मार्च को अग्रवन में सुबह 10 30 बजे से तीन बजे तक चैंबर के 1500 सदस्य मतदान कर सकेंगे। मतदान हॉल में उपस्थित सदस्य मतदान कर सकेंगे। उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में सीताराम अग्रवाल, महेंद्र कुमार सिंघल, अतुल कुमार गुप्ता, नरिंदर सिंह, रूपकिशोर अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
कार्यकारिणी सदस्यों के लिए किया नामांकन
ग्रुप 1: तीन पद: मदन मोहन अग्रवाल, अंशुल कौशल, संजीव अग्रवाल, विवेक मित्तल।
ग्रुप 2: तीन पद: हरीश अग्रवाल, विजय बंसल, र¨वद्र अग्रवाल, उमंग अग्रवाल।
ग्रुप 3: दो पद: राजकुमार भगत, विजय कुमार गोयल, राजेश कुमार अग्रवाल।
ग्रुप 4: पांच पद: अजय कंसल, दिनेश कुमार जैन, आलोक असीजा, मुकेश कुमार गोयल, अनूप जिंदल।
ग्रुप 5: दो पद: सुशील बंसल, नीतेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल राना।
ग्रुप 6: पांच पद: अतुल बंसल, पीयूष अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, अनुज विकल, मुरारीलाल गोयल, शंभू कुमार अग्रवाल, संजय गर्ग।
ग्रुप 7: दो पद: मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मनीष कुमार गुप्ता, अनूप गोयल।
ग्रुप 8: एक पद: सुनील कुमार गर्ग
ग्रुप 9: दो पद: पवन कुमार अग्रवाल, मनीष बंसल।
ग्रुप 10: एक पद: विवेक जैन, विजय बंसल।
ग्रुप 11: एक पद: राहुल चतुर्वेदी।
ग्रुप 12: एक पद: अनिल कुमार अग्रवाल, सचिन सारस्वत, संजय अग्रवाल।