इमरान खान को पाकिस्तान के 22 वें वजीर ए आजम की शपथ आगरा के रहने वाले महनून हुसैन ने दिलवाई
आगरालीक्स इमरान खान को पाकिस्तान के 22 वें वजीर ए आजम की शपथ आगरा के रहने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रपति महनून हुसैन ने दिलवाई, उनका पैत्रक घर आगरा में है, महनून हुसैन पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति महनून हुसैन का जन्म 1940 में नाई की मंडी स्थित हथाई में हुआ था,ा सात साल की उम्र तक वे आगरा के मंटोला की गलियों में खेले हैं, वे आगरा की घनी बस्ती में परिवार के साथ रहते थे। 1947 में भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ। आगरा से वे अपने दादा उस्ताद जफर के साथ पाकिस्तान चले गए। वे आगरा में जूते का काम करते थे, पाकिस्तान में पहुंचने के बाद जूते का काम ही किया, इससे महनून हुसैन पाकिस्तान के बडे कारोबारी बन गए और 2013 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन गए।
आगरा में है पुश्तैनी आवास
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा की नाई की मंडी में पाकिस्तान के राष्ट्रपति महनून हुसैन का पुश्तैनी आवास है, यहां अब उनके रिश्तेदार नईम और उनका परिवार रहता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद नईम ने बताया कि ममनून हुसैन के दादा उस्ताफ जफर हमारे वालिद हाजी निजामुद्दीन के फूफा लगते थे। इसी मकान में रहने वाली हज्जन हुसनआरा ने कहा कि बंटवारे से पहले हिंदुस्तान-पाकिस्तान एक थे। बंटवारे के बाद ममनून के दादा अपने परिवार को लेकर चले गए लेकिन उनका राष्ट्रपति बनना और शनिवार को पाक प्रधानमंत्री को शपथ दिलाने हमारे के लिए फख्र की बात है।