Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s Gargi get well soon: Bank account open for relief fund in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s Gargi get well soon: Bank account open for relief fund in Agra

129

आगरा की बिटिया गार्गी के लिए हो रही दुआओं का असर दिखाई देने लगा है
आगरालीक्स.. आगरा की बिटिया गार्गी के लिए हो रही दुआओं का असर दिखाई देने लगा है, उसकी हालत में सुधार है लेकिन खतरा टला नहीं है। आर्थिक मदद को कैनरा बैंक में एकाउंट खोला गया है, शहरवासी अपने अपने स्तर से सेंट पैट्रिक्स की 11 वीं की छात्रा गार्गी की मदद कर रहे हैं।
गुरुवार को सेंट पैट्रिक्स से निकलते ही 11 वीं की छात्रा गार्गी शर्मा को नगर निगम के ट्रक ने चपेट में ले लिया था, उसका बाएं तरफ का पैर स5हि2त अन्य हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया, नयति हॉस्पिटल में उसके पैर को शरीर से अलग कर दिया गया। कुछ और सर्जरी की गईं हैं, इसके बाद से गार्गी वेंटीलेटर पर आईसीयू में है।
तबीयत में सुधार, खतरे से अभी बाहर नहीं
गार्गी को 25 यूनिट ब्लड चढाया जा चुका है, उसकी तबीयत में सुधार है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। गार्गी की जिंदगी बचाने के​ लिए आगरा के लोग दुआ कर रहे हैं, प्रार्थनाएं हो रही हैं।
केनरा बैंक में खोला गया एकाउंट, मेयर ने दिए 50 हजार
गार्गी की मदद के लिए लोग नयति हॉस्पिटल पहुंचने लगे हैं, शनिवार को सेंट पैट्रिक्स में भी लोग पहुंच गए। इसके बाद केनरा बैंक, मदिया कटरा में रिलीफ फंड आॅफ गार्गी के नाम से बैंक एकाउंट खोला गया है। एकाउंट खोलते ही 4 33 लाख रुपये जमा हो गए, इसके साथ ही तमाम लोग मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उनसे अपील की गई है कि वे रिलीफ फंड आॅफ गार्गी के नाम से खोले गए बैंक एकाउंट में ही रुपये जमा करें। उधर, शनिवार शाम को मेयर नवीन जैन नयति हॉस्पिटल पहुंचे, उन्होंने गार्गी के परिजनों को 50 हजार रुपये का चेक दिया है। नयति के डॉक्टरों की टीम गार्गी के इलाज में जुटी हुई है। ब्लड देने के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं।
account name – Relief fund of Gargi Sharma.
account no. 0378101563869
Canara Bank madia katra branch Agra
No one is authorised to collect cash.
Please do not give any cash to anybody.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!