आगरालीक्स.. आगरा में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद न्यूरो सर्जन डॉ आरसी मिश्रा कोर्ट में पेश हुए, वे कोर्ट में करीब तीन घंटे रहे, उनके बयान दर्ज किए गए, इसके बाद उनके गैर जमानती वारंट निरस्त कर दिए गए।
आगरा के थाना फतेहाबाद में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 114 15, में न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा ने चोटिल सपना का चिकित्सकीय परीक्षण किया था। यह केस न्यायालय अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश में चल रहा है, इस केस में साक्षी न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा ने चिकित्सकीय परीक्षण किया था, इसे प्रमाणित करने के लिए कोर्ट के सामने न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा का साक्ष्य अंकित किया जाना है। इसके लिए डॉ आरसी मिश्रा को कई बार सम्मन तामील कराने के प्रयास किए गए। समन्न रिसीव न करने पर दो बार गैर जमानती वांरट जारी किए जा चुके हैं, कोर्ट ने 10 दिसंबर को पेश होने के आदेश जारी किए थे।
कोर्ट में पेश हुए डॉ आरसी मिश्रा
गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा सोमवार को कोर्ट में पेश हुए, वे करीब तीन घंटे दीवानी में रहे, कोर्ट में उनके बयान दर्ज किए गए। वे करीब डेढ घंटे कोर्ट में रहे। उनके गैर जमानती वारंट निरस्त कर दिए गए।