नईदिल्लीलीक्स…. नईदिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया, यह क्या होता है। मरने वालों को 10 लाख, घायलों को 2.50 लाख।
महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जाने के लिए शनिवार को नईदिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात आठ बजे के बाद भीड़ उमड़ी, रात 10 बजे फुटओवर ब्रिज के साथ ही प्लेटफार्म नंबर 12, 13, 14 और 16 पर यात्री खड़े हुए थे और ट्रेंने लेट चल रहीं थी। तभी एनाउंसमेंट हुआ कि प्रयागराज के लिए ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 14 पर आएगी, लोग प्लेटफार्म नंबर 14 की तरफ भागे। इससे भगदड़ मच गई, एक दूसरे पर लोग गिरते चले गए।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया
डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में पांच लोगों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया आया है। ट्रॉमेटिक एस्फिक्सिया को आम बोलचाल में दम घुटना कहते हैं। घटनास्थल और वहां के हालात को देखते हुए यह माना जा रहा है कि लोग एक दूसरे पर गिरते गए, जो लोग नीचे दब गए उनके सीने में चोट और पेट पर अत्यधिक दबाव होने से सांस नहीं ले सके। इससे खून का संचार शरीर में बंद हो गया और मौत हो गई।