Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा New education policy implement in Dr BR Aambedkar univ. Agra #agranews
आगराटॉप न्यूज़

New education policy implement in Dr BR Aambedkar univ. Agra #agranews

142

आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा के आंबेडकर विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होंगी परीक्षाएं, पहली बार बीए, बीएससी और बीकॉम की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी…

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में शुक्रवार को जेपी सभागार, में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत किया गया , जिसमें सभी अनुदानित , राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य के साथ-साथ चयनित स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचायों ने भी प्रतिभाग किया ।

बैठक के प्रमुख बिंदु

  1. नारायण कॉलेज शिकोहाबाद के प्राचार्य डॉ वीके सिंह द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिया गया ।
  2. परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर आयोजित होने वाली प्रथम सत्र की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया ।
  3. परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को डीन फैकल्टी प्रोफेसर वी.के. सारस्वत ने विस्तार से प्रस्तुत किया ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समुचित रूप से लागू करने में आप सभी प्राचार्यो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है । आगे आपने बताया कि शीघ्र ही मेजर और माइनर विषयों के समूह ( बुके ) बनाकर सभी कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जहां से विद्यार्थी अपने समूह का चयन कर सकेगा। मध्य सत्र परीक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रम के अंक सीधे ही कॉलेज अपने महाविद्यालय की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर सकेंगे, जिससे परिणाम घोषित करने में समय बचेगा। आगे बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक जिले में एक-एक समन्वयक बनाया जाएगा, जो अपने जिले और नोडल केंद्रों से संबंधित महाविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी प्रदान करेंगे। आगे कुलपति ने कहा कि विश्व विद्यालय की प्रगति में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है आपकी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जाएगा।

बैठक का संचालन किया डीन एकेडमिक प्रोफेसर संजीव कुमार ने किया। कुलसचिव संजीव कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, डीन फैकल्टी प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सारस्वत, प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव प्रोफेसर वीके सिंह प्रोफेसर एसपी सिंह डॉ वंदना अग्रवाल डॉ निर्मला यादव प्रोफेसर शर्मिला शर्मा डॉक्टर ममता श्रीवास्तव डॉक्टर केके अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!