आगरालीक्स…आगरा के हेरिटेज होण्डा पर लांच हुई न्यू honda amaze 3g. जानिए इस कार की विशेषताएं और कीमत…
आगरा के हेरिटेज होण्डा पर आज होण्डा की आउट क्लास कॉम्पैक्ट सेडान ऑल न्यू 3G होंडा अमेज लॉन्च की गई. कंपैक्ट सेडान सिग्मेंट में काफी दिनों से इसका इंतज़ार था/ऑल न्यू 3G होंडा अमेज का अनावरण पर कार का मुहूर्त बल्केश्वर मन्दिर के महंत कपिल नागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मीतू कंसल, अमित कंसल, उमेश कंसल, शशी कंसल, राजीव कंसल, संजीव कंसल, तनव कंसल और समस्त कंसल परिवार द्वारा मौजूद रहा। हेरिटेज हौंडा कार कंपनी के जनरल मैनेजर प्रकाश मेहरा व सहयोगी निधि उपाध्याय समस्त स्टाफ के साथ मौजूद थे। इन्होंने कार की विशेषताओं के बारे में अवगत कराया।
जानिए कार की खासियत
ऑल न्यू 3G होंडा अमेज 1.2 लीटर आईवी टेक पेट्रोल 5 स्पीड एमटी और सीवीटी में उपलब्ध होगी। गाडी की बनावट काफी ठोस व मजबूत है जो कि देखने में कस्टमर को काफी आकर्षित करती है। सबसे खास बात इस गाडी में अडास फीचर्स भी दिए गए है जो की हौंडा सेंसिंग के नाम से जाने जाते है। गाडी में कनेक्टेड डीआरएल लैम्प व एलईडी हेड लाइट्स दी गयी हैं। डुअलटोन आर 15 इंच डायमंड कट व्हील हैं। गाडी का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एम एम है जो कि बाकी गाड़ियों की अपेक्षा काफी ज्यादा है। गाडी अन्दर बैठने में काफी सुविधा जनक है, गाडी के डैशबोर्ड मैं चेक डिजायन भी है जिस से इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ती है और म्यूजिक सिस्टम टच स्क्रीन 8 ” इंच का है जो कि एंड्राइड कारप्ले व वायरलेस चार्जर से लैस है।
साथ में ही होण्डा कनेक्ट का प्रावधान भी दिया गया है। गुणवत्ताओं के बारे में अगर बात करे तो लेन वाच कैमरा पार्किंग सेंसर के साथ में है। सबसे खास बात हम अगर देखे तो इसका बूट स्पेस 416 लीटर का है। जो कि एक परिवार का सामान रखने के लिए पर्याप्त है। गाडी की बनावट एस बॉडी स्ट्रक्चर की है, 6 एयरबैग व एबीएस और ईबीडी बीएसए-एच ए सी से लैस है। 3G अमेज के 3 मैन्युअल वेरिएन्ट है जो की वी, वी एक्स और जैड एक्स है इसके अलावा सी वी टी में 3 वेरिएन्ट उपलब्ध है जो की वी सी वीटी, वी एक्स सी वी टी और जैड एक्स सी वी टी मैं और CVT ट्रांसमिशन मे रिमोट प्लस स्टार्ट पुश बटन भी होगा। 3G अमेज 6 कलर्स में आएगी इसके अन्दर शेड ब्ल्यू नया कलर है गाडी का माइलेज मैन्युअल 18.65 है, और सी वी टी का 19.46 के एम पी एल है। यह गाडी सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए बनाई गयी है, इस गाडी की की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत बेस मॉडल 7.99.900 से MT है और CVT में 9.19.900 से है।