आगरालीक्स(16th September 2021 Agra News)… आगरा में चार दिन से लगातार मिल रहे कोरोना के नए मरीज. बदलते मौसम में बढ़ रहा खतरा. सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा.
एक नया मरीज मिला
आगरा में कोरोना के मरीज अब बढ़ने लगे हैं। चार दिन से लगातार मरीज मिल रहे हैं। आगरा में गुरुवार को प्रशासन ने जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7234 सैंपल लिए गए। इनमें एक नया मरीज चिन्हित हुआ। #Agra में अब तक 25755 #Covid19 मरीजों में से 25288 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब नौ सक्रिय मरीज हैं।

13 सितंबर से लगातार मिल रहे मरीज
आगरा में 13 सितंबर को दो मरीज मिले थे। इसके बाद हर दिन एक—एक मरीज मिला। चार दिन में पांच नए मरीज मिले हैं।
देश में मिले 30 हजार से अधिक केस
देश में गुरुवार को 30,570 नए केस दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 431 मौते हुई हैं।