आगरालीक्स… आगरा में सड़क बनाई गई लेकिन 24 घंटे बाद ही उखड़ गई, सड़क बनाने में विटुमिन का अनुपात कम होने की आशंका।
आगरा में मारुति एस्टेट से बोदला के बीच शुक्रावर दोपहर 2 बजे सड़क बनाई गई, यह सड़क 24 घंटे बाद शनिवार सुबह 10 बजे उखड़ गई। गिटिटयां बाहर निकल आईं। यही नहीं सड़क का जो लेवल था उससे ज्यादा लेवल रखा गया है, जिससे आधी सड़क नीची हो गई है।
एक साल बाद बनी सड़क

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जल निगम की सीवर लाइन की खोदाई के चलते मारुति एस्टेट बोदला रोड की खोदाई कर दी गई, एक साल से सड़क खुदी हुई थी, जलनिगम ने एक साल बाद सड़क निर्माण शुरू किया और वह भी 24 घंटे में उखड़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि विटुमन का अनुपात कम होने के साथ ही सड़क बनाते समय तापमान भी सही होना चाहिए। फाइनल लेयर से पहले डामर का स्प्रे भी जरूरी है।
शहर में जगह जगह बन रहीं सड़क
आगरा में शहर में जगह जगह सड़क बन रही हैं। दयालबाग, कमला नगर सहित शहर के अधिकांश इलाकों में सड़क बनाने का काम चल रहा है। इसमें करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं।