New Year may begin in severe winter, snowfall in hilly states, fog in northern states
नईदिल्लीलीक्स… नये साल का आगाज कड़ाके की सर्दी से होगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फवारी और बारिश से मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का कोहराम।
दिल्ली और यूपी के कई शहर में सुबह कोहरा
पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही है। आगरा, अलीगढ़, कानपुर गाजियाबाद में भी आज सुबह कोहरा छाया रहा। राजधानी दिल्ली में तापमान का स्तर गिरने के कारण लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। राजधानी दिल्ली में भी सुबह कोहरा छाया रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के साथ पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फवारी हुई है।