Saturday , 15 November 2025
Home टॉप न्यूज़ Newly married woman hostage in Agra
टॉप न्यूज़

Newly married woman hostage in Agra

pri
आगरालीक्स
 ….आगरा में एक नव विवाहिता ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया। नव विवाहिता ने इसका विरोध किया तो ससुरालीजनों ने उसे घर में नजरबंद कर दिया। कंट्रोल रूम पर शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे मुक्त कराया।
इटावा निवासी महिलीा की आठ महीने पहले आगरा कैंट निवासी युवक से शादी हुई थी। महिला को पता चला कि उसके पति के रिश्ते की एक महिला से नाजायज सम्बंध है। उसकी पहली पत्नी से इन्ही अवैध सम्बंधों के कारण तलाक हुआ था। पांच दिन पूर्व उसने पति को उस महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके बाद उसने हंगामा किया। ससुरालीजनों ने पति का समर्थन करते हुए उसे कहा कि जैसे रखा जा रहा है वैसे रहो, वरना भाग जाओ।
परेशान महिला ने एसएसपी से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। महिला को घर के ऊपरी तल पर बंद कर दिया। महिला को नीचे के तल पर आने की अनुमति नहीं है। जब घर वाले बाहर जाते है तो उसे कमरे में बंद करके जाते हैं।
शुक्रवार को परिजन घर से बाहर उसे बंद करके गए हुए थे। उसने मोबाइल मिलने पर पुलिस कंट्रोल रुम को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद हम आए थे। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : For a healthy liver, up to 60 percent of your daily diet should consist of natural foods

आगरालीक्स…आप दिन भर में जो भी खा रहे हैं उसमें 60 प्रतिशत...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Wedding season in Agra, High demand for bridal makeup and beauty parlors

आगरालीक्स…शादी में दिखना है सबसे सुंदर, आगरा में परफेक्ट ब्राइडल, इनगजमेंट, पार्टी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Two accused arrested for robbing a jeweler couple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ज्वेलर्स दंपत्ति को लूटने वाले जीजा—साले चढ़े पुलिस के हत्थे....

टॉप न्यूज़

Sad News: Aligarh youth dies in Gurugram accident 11 days before his wedding

अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ के युवक की शादी से 11 दिन पहले गुरुग्राम में एक्सीडेंट...

error: Content is protected !!