News @ 1 pm on 10th May-2022
नईदिल्लीलीक्स… मशहूर संतूर वादक शिवकुमार नहीं रहे। लंका फिर धू-धू कर जली, भारतीयों को लेकर चिंता। पुलित्जर पुरस्कार दानिश को। साथ में प्रमुख खबरें।
शिवकुमार ने भारतीय संगीत को दी थी खास पहचान
देश के विख्यात संतूर वादक शिवकुमार का निधन हो गया है। भारतीय संगीत को उनके खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी।
हिट फिल्मी गीतों को भी दी धुन
फिल्म जगत में भी उनका खासा योगदान रहा है। कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। चांदनी फिल्म का गाना मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां अपने समय में सर्वाधिक हिट रहा था। उनके निधन पर तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
प्रकृति का संगीत खामोश हो गया
एक्ट्रेस दुर्गा जसराज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति का संगीत खामोश हो गया। पं. जसराज के बाद शिव चाचाजी का जाना मेरे लिए दोहरी क्षति है।
मंगोलपुरी, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में चला बुलडोजर
दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ ऑपरेशन बुलडोजर जारी है। दिल्ली नगर निगम ने आज मंगलवार को मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
आप विधायक को लिया हिरासत में
मंगोलपुरी में आप विधायक मुकेश अहलावत ने बुलडोजर के आगे लेटकर विरोध जताया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सत्तर फीसदी लोगों ने खुद हटाए अतिक्रमण
मंगोलपुरी में यहां चिह्नित दुकानों में से 70 प्रतिशत ने अपना सामान हटा लिया। बाकी 30 प्रतिशत को हटाने की कार्रवाई की गई है। फ्रेंडस कॉलोनी में लोगों से अतिक्रमण किया सामान हटाने को कहा है।
श्रीलंका में पीएम समेत 12 मंत्रियों के मकान फूंके
आर्थिक मंदी से त्रस्त लंका एक बार फिर धू-धू कर जल रही है। 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर फूंक दिए गए हैं।
भीड़ के डर से सांसद ने की खुदकुशी
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बुरी तरह से भड़क गया है। प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे समेत कई सांसदों के मकान जला दिए गए हैं। राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में एक सांसद अमरकीर्ती की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि उन्होंने भीड़ के डर से खुदकुशी कर ली।
कोलंबो सेना के हवाले, हालात अभी बेकाबू
कोलंबो में कर्फ्यू लगाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सेना के हवाले कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा जारी है। आपातकाल के बाद भी हालात नियंत्रण में नहीं आ रहे हैं।
भारतीयों को लेकर चिंता
भारतीयों को लेकर मोदी सरकार चिंतित है। सरकार घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। भारतीयों से सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।
पुलित्जर पुरस्कार दानिश सिद्दीकी को
अमेरिका के सबसे बड़े पुलित्जर पुरस्कार-2022 के विजेताओं की घोषणा की गई है। इसमें फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। इस बार सिद्दीकी और उनके सहयोगियों को भारत में कोरोना से हुई मौतों की तस्वीर खींचने के लिए सम्मानित किया गया।